फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस, सेना और बीएसएफ अलर्ट मोड पर

Mon, 26 Jan 2026 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त नाके लगाने के साथ वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हो रही सघन जांच
विज्ञापन

सांबा। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सांबा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सीमावर्ती इलाकों में पुलिस, सेना और बीएसएफ की संयुक्त टीमें हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त नाके लगाने के साथ वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है।

पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है जिसके चलते सीमा पर सतर्कता स्तर और ऊंचा कर दिया गया है। कई स्थानों पर ड्रोन से हथियारों की खेप गिराए जाने की घटनाएं भी दर्ज हुई हैं। इसके बाद सीमा के अत्यंत समीप बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी एवं निगरानी अभियान तेज कर दिए हैं। सीमावर्ती चौकियों से हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की पहचान पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


पिछले वर्षों के आंकड़ों और खुफिया इनपुट के आधार पर इस बार सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत किया गया है। जिले के प्रवेश व निकास मार्गों पर विशेष चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। ड्रोन और आधुनिक निगरानी उपकरणों के जरिए भी निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


एसएसपी विरेंद्र मन्हास ने सभी सुरक्षा बलों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस, सेना और बीएसएफ को संयुक्त पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी भवनों के आसपास अतिरिक्त बल तैनात रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें