फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीडीसी में मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Sun, 25 Jan 2026 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) सांबा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मतदान के लिए प्रेरित करना रहा। यह आयोजन इस वर्ष की थीम माय इंडिया, माय वोट और टैगलाइन भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक के अनुरूप किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता शपथ से हुई जिसमें प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। इसके बाद छात्राओं रितिका, तेजस्वी और सुविधा ने मतदान के महत्व, जिम्मेदार नागरिकता और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।
विज्ञापन


कॉलेज की प्राचार्य प्रो. निर्लेप कौर ने विद्यार्थियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापक रितिका, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने किया जबकि डॉ. सुरभि मल्होत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें