फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि

Sun, 25 Jan 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
ओलावृष्टि से सफेद चादर की तरह दिखता क्षेत्र
विज्ञापन
पुरमंडल। पुरमंडल क्षेत्र में शनिवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओले इतनी अधिक मात्रा में गिरे कि सुबह होते-होते इलाका सफेद चादर से ढका नजर आया। स्थानीय लोगों के अनुसार पुरमंडल क्षेत्र के इतिहास में पहली बार इस तरह की ओलावृष्टि देखने को मिली है जिसे बर्फबारी जैसा ही रूप माना जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ी और ऊंचाई पर बसे इस क्षेत्र में सुबह जब लोगों ने बाहर कदम रखा तो जमीन पर जमी ओलावृष्टि देखकर सभी हैरान रह गए। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इस दुर्लभ नजारे को मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह असामान्य मौसम परिवर्तन जलवायु परिवर्तन का संकेत हो सकता है। लोगों के अनुसार लगातार हो रही वृक्षों की कटाई, बढ़ता प्रदूषण और बदलता मौसम इसके प्रमुख कारण हैं। गर्मियों में अत्यधिक गर्मी, जंगलों में आग की घटनाएं और सर्दियों में असामान्य ठंड, जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम के रूप में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

तीन से चार किलोमीटर क्षेत्र में ओलावृष्टि बर्फ की तरह जमी हुई दिखाई दी जो जम्मू क्षेत्र के लिए एक दुर्लभ दृश्य रहा। स्थानीय निवासी आशुतोष शर्मा, कृष्ण चंद्र शर्मा और पूरी राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह की बर्फबारी जैसी ओलावृष्टि देखी है। इससे पहले भी कई बार ओलावृष्टि हुई है लेकिन इतनी अधिक मात्रा में और सफेद चादर के रूप में फैलना पहली बार देखा गया।

ओलावृष्टि से सफेद चादर की तरह दिखता क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें