फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जीडीसी में मनाया गणतंत्र दिवस

Sun, 25 Jan 2026 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
विज्ञापन

सांबा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्या निरलेप कौर की देखरेख में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक नृत्य और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान, राष्ट्रीय एकता और भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्या निरलेप कौर ने कहा कि युवा पीढ़ी को संविधान के मूल मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर प्रोफेसर आशा सिंह और रमणदीप कौर के अलावा कॉलेज के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें