सांबा। सांबा के शाह बलोड़ की रहने वाली रेखा देवी पिछले चार वर्षों से आयुर्वेदिक दवाओं का कारोबार कर रही है। वह न केवल खुद आत्मनिर्भर बनीं बल्कि दूसरे लोगों को भी रोजगार दे रही है। रेखा ने गांव में आयुर्वेदिक दवाओं और उत्पाद की दुकान भी खोली है जहां पर लोगों को आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। इसके अलावा रेखा देवी कृषि और हॉर्टिकल्चर उत्पाद और आयुष विभाग से मान्यता प्राप्त दवाओं के उपयोग और उनके लाभ के बारे में घर घर जाकर जागरूक करती हैं।
इसके अलावा लोगों को एलोपेथी की बजाय आयुर्वेद और योग को अपनाने की सलाह देती हैं। रेखा देवी का कहना है कि उनके पति सरकारी शिक्षक हैं। उन्हें भी समाज में कुछ अलग कर अपने पैरों पर खड़े होने की चाहत थी। इसकी को लेकर उन्होंने आयुर्वेद दवाओं का कारोबार शुरू किया। बाद में कृषि और हॉर्टिकल्चर उत्पादों की बिक्री भी शुरू कर दी। आज वो एक सफल कारोबारी महिला हैं, जिन्होंने लगभग आधा दर्जन लोगों को भी रोज़गार दिया है। रेखा देवी अन्य महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत हैं।