विजयपुर। थलोडी ब्राह्मणा में भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि वैध पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें लोगों ने सरकारी एक्सीडेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।
रवि वैध की विजयपुर बाजार में दुकान है। उन्होंने बताया कि वह कहीं जा रहा थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बाजू और सिर में चोट पहुंची है। विजयपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही हमला करने वालों को पकड़ लिया जाएगा।