सांबा। सांबा पुलिस ने धारदार हथियार के साथ तीन झपटमारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छीने गए पैसे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इसी महीने 18 जुलाई को बचन लाल निवासी मंडी केहली ने सांबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। कहा था कि वह सांबा बाजार में सब्जी बेच रहा था तो तीन लोगों ने उससे 4900 रुपये की नकदी छीन ली और धारदार हथियार से धमकाया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सांबा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने इस मामले में आरोपी फारुनिस निवासी पंगदोर सांबा, टोनी निवासी पंगदौर सांबा सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक धारदार हथियार और छीनी हुई नकदी बरामद की है। अपराध में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच जारी है। संवाद