फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिलाएं सीख रहीं कैलिको प्रिंटिंग और पारंपरिक शिल्पकला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए हस्तशिल्प प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसको लेकर सांबा की संगवाली मंडी में हस्तशिल्प केंद्र की स्थापना की गई है। पारम्परिक शिल्पकला और कैलिको प्रिंटिंग सीखने के लिए महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और महिलाएं बढ़-चढ़ कर आगे आ रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय महिला कल्पना देवी, अनीता देवी, मनीषा कुमारी, ज्योति देवी व पूजा देवी ने कहा कि जिला प्रशासन और हस्तशिल्प विभाग के सहयोग से सांबा की महिलाओं को शिल्पकला से जुडी कैलिको प्रिंटिंग सीखने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि सांबा की दर्जनों महिला जबरदस्त उत्साह के साथ इस कला को सीखने के लिए आगे आ रही हैं। महिलाओं ने कहा कि किसी ज़माने में सांबा में हस्तशिल्प कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पाद विश्व स्तर पर प्रसिद्ध थे। चादरों की रंगाई और छपाई में सांबा के कारीगर माहिर थे, जिसमे महिलाएं भी शामिल थीं। इस कला को दोबारा जीवित करने और महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए महिलाओं के लिए हस्तशिल्प प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें कैलिको प्रिंटिंग से जुड़े तजुर्बेकार लोग महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। महिलाओं ने उम्मीद जताई है कि इससे महिलाओं को स्थायी आजीविका के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें