फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुमित के घर में पसरा मातम, मां का रो-रो कर बुरा हाल, पिता सदमे में

विज्ञापन
सांबा की बसंतर नदी में तार गिरने से करंट से मरे सुमित के घर में शोक व्यक्त करने पहुंचे लोग।  - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। बसंतर पुल के नीचे टूटे बिजली की तार की चपेट में आने से जान गंवाने वाले 12 वर्षीय सुमित कुमार के घर में मातम पसर गया है। मां सोनिया का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता सदमे के चलते सुन हो गए हैं। कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। दूसरे झुलसे बच्चे गोपाला को एम्स से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चे घर में बिना बताए बिना बसंतर दरिया में नहाने गए थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

रामेश्वर लगभग दस वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के गोंडा से पत्नी सोनिया, तीन बेटों और एक बेटी के साथ सांबा में रोज़ी रोटी की तलाश में आए थे। यहां कई वर्षों से वह कबाड़ इकट्ठा कर उसे बेचकर अपने परिवार का गुजारा चला रहे हैं।
सांबा के चक मंगा इलाके में परिवार एक झुग्गी में रहता है। आखिर खुद को संभालते हुए रामेश्वर ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चों को पढ़ा नहीं पाया। वह खुद कबाड़ का काम करता है और पत्नी फैक्ट्री में काम करती है। रामेश्वर ने बताया कि काम पर जाने के बाद बच्चे घर पर ही खेलते थे, लेकिन बुधवार सुबह दोनों बच्चे बिना बताए नदी में पानी का बहाव देखने चले गए, जहां तार टूटने से करंट लगने से सुमित की मौत हो गई जबकि उनके साथ रह रहे एक परिचित का बेटा बुरी तरह झुलस गया। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें लगभग दोपहर एक बजे मिली।
विज्ञापन

झुलसे बच्चे को एम्स से जीएमसी रेफर किया
सांबा में हुए हादसे में 12 वर्षीय दूसरा बच्चा गोपाला भी बुरी तरह से झुलस गया। उसकी हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है। उसे पहले सांबा के जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर एम्स और उसके बाद जीएमसी भेज दिया गया। घायल बच्चे का परिवार उत्तरप्रदेश के इटावा जिले का रहने वाला है। पिता अमित कुमार भी कबाड़ का काम करते हैं। मां आरती देवी अपने किसी बीमार परिचित का पता लेने इटावा गई हुई है। हादसे की खबर सुन वह सांबा के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें