फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घर की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर, 15 तोले सोना और 50 हजार नकदी ले गए

विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। सांबा के सीमावर्ती इलाके के साथ सटे रेईयां गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर की पिछली दीवार तोड़कर सोने के गहने और नकदी चुरा ली। चोरों ने चोरी की वारदात फिल्मी स्टाइल में की है। परिवार के चार सदस्य आंगन में सोए हुए थे। चोर पिछली दीवार तोड़कर घुसे और अंदर से कमरे को बंद कर दिया। अलमारी को तोड़कर गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घर मालिक सोनू कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोनू कुमार ने शिकायत में बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है और लेह गया हुआ है। घर में उनकी पत्नी, मां, भाई और बच्चे मौजूद थे। घर की महिला सदस्य ज्योति देवी ने बताया कि रात को परिवार के सभी सदस्य बाहर सोए हुए थे। चोरों ने घर की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर को अंदर से लॉक कर एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे लगभग 15 तोले सोने के जेवर और 50 हजार रुपये नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए।
महिला ने बताया कि सुबह जब परिवार के लोग नींद से जागे तो घर का सामान और अलमारी का दरवाजा खुला देखा तो हड़कंप मच गया। शोर मचने पर तुरंत आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। परिवार के लोगों ने अनुमान व्यक्त किया है कि चोरों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर कोई पहचान वाला हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें