फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। चार वर्ष बीतने के बावजूद सांबा जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं हो पाया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान बंद की गई ट्रेनों को चार वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद अभी तक चालू नहीं किया गया। सांबा में ट्रेनों के न रुकने के कारण यात्री जम्मू या कठुआ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने और छोड़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


स्थानीय पूर्व सरपंच रविंदर सिंह, कृष्ण चंद, विनोद कुमार, राहुल कुमार व विवेक ने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने कई ट्रेनों का ठहराव रोक दिया था, लेकिन अब तक इन्हें फिर से शुरू नहीं किया गया। इस कारण सांबा रेलवे स्टेशन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो रही है। सांबा के औद्योगिक क्षेत्र और सुरक्षा बलों के मुख्यालय होने के चलते इस स्टेशन पर यात्रियों की बड़ी भीड़ रहती थी, लेकिन स्टॉपेज न होने से सांबा रेलवे स्टेशन अब लोगों के किसी काम का नहीं रहा। लोगों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर सहित कई केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन देकर मांग उठाई थी, लेकिन लोगों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि सांबा रेलवे स्टेशन पर सभी रेलगाड़ियों का स्टॉपेज बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें