फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में एक्सपायरी डेट के बिना बिक रही मिठाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। खुली मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट लिखना जरूरी है। भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण की तरफ से करीब पांच साल पहले ये नियम तय किए गए थे, लेकिन इन पर अमल होता दिखाई नहीं दे रहा है। दुकानों में अभी भी बिना एक्सपायरी डेट के मिठाइयां बिक रही हैं। स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता जताई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी देविंदर सिंह ने कहा, सांबा मे अधिकांश छोटी-बड़ी मिठाई की दुकानों पर कहीं भी एक्सपायरी डेट लिखी नजर नहीं आएगी। दुकानदायर पुराने ढर्रे पर ही फ्रीज़र मे रखी मिठाइयां लोगों को बेच रहे हैं और खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता मामलों का विभाग भी सक्रिय दिखाई नहीं दे रहा है। अब अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है। इसके बावजूद फूड सेफ्टी या अन्य संबंधित विभाग मिठाई की दुकानों में जाकर जांच नहीं कर रहें हैं। क्या दुकानों पर बिक रहा माल ताज़ा है कि नही। शहर में कई मिठाई विक्रेता धड़ल्ले से घटिया गुणवत्ता वाली मिठाइयां बेच रहे हैं।
स्थानीय निवासी कपिल सिंह ने कहा कि कुछ दुकानदार बेस्ट बीफॉर वाले नियम का पालन तो कर रहे हैं लेकिन वो भी सिर्फ तारीख बदलते हैं पर मिठाइया नहीं, जिससे ग्राहकों को पुरानी मिठाइयां बेचकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यही हाल सांबा के तमाम छोटे-बड़े रेस्टोरेंट का भी है वहां भी कोई सैंपल लेकर जांच नहीं करता कि लोगों को परोसे जाने वाला खाने का समान ताज़ा है या बासी। प्रशासन और फूड सेफ्टी विभाग को चाहिए कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



कोट

लीगल मेट्रोलॉजी विभाग की तरफ से भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। दूध से बने खाद्य पदार्थों और खुली मिठाइयों को दुकान में सजाने से पूर्व उस पर निर्माण की तारीख, उपयोग की अवधि और मूल्य लिखने के लिए जागरूक भी किया जाता है। अगर नियमों की अवहेलना हो रही है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-मोहसिन खतीब, असिस्टेंट कंट्रोलर, लीगल मेट्रोलॉजी विभाग, सांबा

फोटो : सांबा में दुकान में बिना उपयोग की अवधि के सजाई गई मिठाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें