सांबा। सांबा और घगवाल पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन में शामिल सात डंपर जब्त किए हैं। जब्त वाहनों का इस्तेमाल निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन और खनन के लिए किया जा रहा था।
सांबा के सुपवाल, रख अंब टाली, मानसर और राजपुरा में पुलिस टीमों ने अधिकार क्षेत्र में गश्त करते हुए इन वाहनों को जब्त किया। जब्त किए गए डंपरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया गया है।