फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शनि जयंती पर निकली शोभायात्रा, झांकियों पर पुष्प वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। शनि जयंती के उपलक्ष्य पर सांबा में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। फूलों से सुसज्जित रथ पर शनि देव की प्रतिमा को विराजमान किया गया था। शोभा यात्रा में बैंड बाजे, ढोल नगाड़े और झांकियों ने शान बढ़ाई। इससे पहले शनिदेव का भव्य पूजन हुआ। शनिदेव को तेल अर्पण करने के लिए भक्तों में होड़ रही।
विज्ञापन

सांबा के त्रिलोकी छपड़ी के शनि मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा चोहाटा चौक, हरी सिंह मार्ग, लिंक रोड से होते हुए सांबा के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। लोगों ने जमकर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें