अखनूर। अखनूर के नाईवाला क्षेत्र के रहने वाले पुलिस जवान अनिल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक अनिल सिंह जम्मू-कश्मीर पुलिस की 6वीं बटालियन में राजोरी में तैनात था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की गई है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।