सांबा। जिले में शनिवार को तूफान और बारिश के कारण सांबा-मानसर मार्ग पर बलोड़ क्षेत्र में बड़ा पेड़ गिर गया। इससे सड़क पर लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार पेड़ को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका और वाहनों का आवागमन सुचारू हो पाया।
कैप्शन : सांबा-मानसर मार्ग पर पेड़ गिरने के बाद जाम में फंसे लोग