फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा के स्मैलपुर सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों छात्रों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी सांबा ने की। उनके साथ एडिशनल एसपी सांबा, एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा, एसडीपीओ विजयपुर और एसएचओ पीएस बाड़ी ब्राह्मणा मौजूद रहे। इसमें सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्मैलपुर, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल स्मैलपुर और स्टार सैकेंडरी स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।
एसएसपी सांबा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय सर्वश्रेष्ठ छात्र वक्ताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए, जबकि दस अन्य छात्र वक्ताओं को भी इस अवसर पर भागीदारी प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें