फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 11 मवेशी छुड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने सांबा में पशु तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके चंगुल से 11 मवेशियों को भी छुड़ाया है। पशु तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

पहले मामले में सांबा के मनानू क्षेत्र में पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को रोका। जांच के दौरान छह मवेशी बरामद किए गए। पशु तस्करी की एक अन्य घटना में मानसर में पुलिस दल ने नाके पर एक वाहन को रोका। उसमें पांच मवेशियों को बरामद किया गया। इन्हें बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। इन मवेशियों को क्रूर तरीके से बांधा गया था। गिरफ्तार किए पशु तस्करों की पहचान शकील अहमद निवासी चानी मानसर, ककडेई जिला उधमपुर और शब्बीर अहमद निवासी सुंब जिला सांबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें