फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: औद्योगिक क्षेत्र सांबा की प्रमुख सड़क मार्ग की हालत खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। शहर के सिडको औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की प्रमुख सड़क मार्ग की हालत पिछले लगभग चार वर्षों से खस्ता हाल है। बार-बार समस्या उजागर करने के बावजूद सड़क की दशा सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटी सड़क और गड्ढों के कारण कई सड़क हादसों के कारण लोग चोटिल हो चुके हैं। बार बार सड़क निर्माण की मांग करने के बावजूद संबंधित विभाग पर कोई असर नहीं हुआ।

स्थानीय निवासी टोनी संबयाल, संदीप संबयाल, विनोद सिंह, पंकज कुमार व हितेश कुमार ने कहा कि पिछले चार वर्षों से सड़क की हालत जर्जर बनी हुई है। जगह जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं। वाहन चालक हादसों का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार सड़क की दशा सुधारने के लिए आवाज़ उठाई गई। कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तरफ से लगाए गए जनता दरबार में भी समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन सड़क की दशा ठीक नहीं हो पाई है। इस कारण औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों और कर्मचारियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क की दशा जल्द सुधारी जाए।
विज्ञापन


उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि सड़क के निर्माण के लिए फंड्स उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। फिलहाल गड्ढों को मिट्टी से भरा गया है। इस संबंध में विभाग को पत्र लिखा गया है। जैसे ही फंड उपलब्ध होंगे, सड़क का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो 17 एसबीए 7 : सांबा के औद्योगिक क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें