आरएस पुरा। पुलिस स्टेशन आरएस पुरा की टीम ने गांव चक मोहम्मद यार के पास नाका लगाकर बाइक सवार से तेजधार हथियार टोका बरामद किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी वार्ड 4 आरएस पुरा के रूप में हुई है। आरोपी गांव दबलैड़ की ओर जा रहा था। मनोज के खिलाफ जम्मू जिले के विभिन्न पुलिस थानों में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरएस पुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।