फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रेनों में 2 माह की वेटिंग, घरों को लौटे श्रमिकों को लौटने में आ रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। तनावपूर्ण हालात के दौरान अपने घरों को लौटे श्रमिकों को अब वापस काम पर लौटने में दिक्कत आ रही है। ट्रेनों में 2 माह की वेटिंग होने के चलते उन्हें टिकट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

श्रमिक बसंता अहिरवार, लखन राम, रामाधीन, सुभाष पासवान और सत्यनारायण ने बताया कि उनके सैकड़ों साथी जम्मू में बिगड़े हालातों को देखते हुए घरों को लौट गए थे। अब हालात सामान्य होने बाद कई श्रमिक रेल टिकट बुक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दो महीने की वेटिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ वापस लौटने के लिए स्लीपर कोच बुकिंग करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भारी वेटिंग के कारण उन्हें टिकट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कई साथी जनरल की टिकट लेकर खड़े होकर सफर कर काम पर लौटे हैं। श्रमिकों ने मांग की है कि ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि लोग आसानी से काम पर लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें