फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की शिक्षा हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू संभाग के सीमावर्ती गांवों और शहरों में पिछले एक सप्ताह से स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। पाकिस्तान की नापाक हरकतों से बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


मौजूदा संवेदनशील हालात में लोगों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। निजी स्कूलों के बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अपनी पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। मौजूदा हालात को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। बारहवीं की छात्रा सिया ने कहा कि स्कूल बंद होने पर वे घरों में रहकर ही अपनी पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन बीते एक सप्ताह से गोलाबारी और धमाकों की वजह से पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं। छात्र जसकरण सिंह ने कहा कि 18 मई को उनकी जेईई एडवांस की परीक्षा है। गोलाबारी के कारण कभी सुरक्षित स्थान तो कभी घर लौटने में ही वक्त बीत गया और पढ़ने का समय की नहीं मिला। जारी हालातों में पढ़ना मुश्किल हो रहा है।

बच्चों के अभिभावक शालू देवी, संध्या देवी व सुनैना देवी ने कहा कि बच्चों के स्कूल और ट्यूशन बंद है। रात के समय गोलाबारी के कारण बच्चे डरे सहमे रहते हैं। ऐसे में पढ़ाई कर पाना संभव नहीं हो रहा है। बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अशांति का माहौल ख़त्म हो और बच्चे पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें