सांबा। डीसी राजेश शर्मा ने अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) चंपा देवी ठाकुर ने की। इसमें एडीसी जगदीश सिंह भी मौजूद थे।
बैठक में यात्रियों के ठहरने के स्थानों व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं और यातायात प्रबंधन पर चर्चा की गई। एडीडीसी चंपा देवी ठाकुर ने विभागों से प्रभावी समन्वय स्थापित करने और यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
डीसी राजेश शर्मा ने तैयारियों की निगरानी करते हुए अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के लिए सुचारू और सुरक्षित अनुभव सुनिश्चित करने के लिए समर्पण के साथ काम करने का निर्देश दिया है। यात्रा के दौरान सूचना प्रवाह और फीडबैक को मजबूत करने के लिए डिजिटल स्क्रीन, बैनर और दिशात्मक साइन बोर्ड लगाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। बैठक में एसीआर, सीपीओ, सीएमओ, एक्सईएन, सीईओ, डीआईओ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।