विजयपुर। पीटीटीआई थलोडी में शुक्रवार को क्रिकेट मैच खेला गया। एसएसपी थलौडी प्रिंसिपल रंजीत सिंह संब्याल की टीम के साथ जिला सांबा मीडिया की टीम का मैच हुआ। मैच बराबरी पर रहा।
मीडिया टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 152 स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछे करते हुए थलोरी पुलिस की टीम भी 152 रन ही बना सकी। मैच बराबरी पर रहा। इस मौके पर पीटीटीआई थलोडी एसएसपी रंजीत सिंह ने कहा कि ऐसे मैच खेलने चाहिएं क्योंकि युवा वर्ग इस समय नशे की ओर जा रहा है। इससे नशें से छुटकारा पाया जा सकता है।