फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विद्यार्थियों ने बौद्धिक क्षमता और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर अखनूर क्षेत्र के मिडिल स्कूल अम्बारां में सेना की ओर से विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकास करना, जिज्ञासा की भावना को प्रोत्साहित करना तथा विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का विशेष वातावरण देखने को मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8वीं तक के कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा सामान्य विज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता और विषय ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी के दौरान विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद शुबनया राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायत्री शर्मा द्वितीय तथा अमन नाथ तृतीय स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेना के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में वैज्ञानिक दृष्टिकोण ही प्रगति का आधार है। विद्यालय के शिक्षकों डॉ. मंगेश शर्मा, शिवाली शर्मा, अनु पवार और किरण बाला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के उपरांत सभी विद्यार्थियों को मिठाई एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इससे बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने भारतीय सेना के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें