फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर में यात्री शेड न होने के कारण लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। बाजार में यात्री शेड नहीं होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बाजार के आसपास प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, बैंकों समेत विभिन्न विभाग की शाखाएं हैं। लोग इसी बाजार से सामान आदि खरीद कर ले जाते हैं। यहां लोगों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है। बावजूद यहां यात्री शेड तक नहीं है। यात्री शेड नहीं होने के कारण लोगों को धूप और वर्षा में काफी परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में आम लोगों को किसी दुकान का सहारा लेने के सिवा कोई चारा नहीं रह जाता है। कभी-कभी तो उन्हें दुकानदारों की डांट भी खानी पड़ती है। ऐसी जगहों पर यात्री शेड का होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

मोहित कुमार, प्रदीप कुमार, थोडूराम, दीपक कुमार आदि लोगों ने बताया कि यहां पर विद्यार्थी और यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए मेटाडोर और बसों का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन यात्री शेड न होने के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने डीसी सांबा आयुषी सूदन से मांग की है कि विजयपुर में यात्री शैड बनाया जाए ताकि लोगों की चल रही परेशानी हल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें