विजयपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस स्टेशन विजयपुर के इलाके में एक महिला सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लगभग 127 ग्राम हेरोइन और 60,600 रुपये कैश बरामद किए।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रख बरोटियां से विजयपुर की ओर आ रही एक इनोवा कार में एक महिला सहित तीन लोग हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस स्टेशन विजयपुर की एक टीम ने तारापुर में नाका लगाया और इनोवा कार को रोक लिया। गाड़ी की तलाशी में तीन लोगों के पास से लगभग 127 ग्राम हेरोइन और 60,600 रुपये कैश बरामद किया गया। नशा तस्करों की पहचान फर्डिन अहमद डार निवासी तेंगपोरा बाईपास बटमालू जिला श्रीनगर, मोहम्मद उस्मान निवासी तालाब खटिकां जिला जम्मू और इकरा निवासी शालटेंग जिला श्रीनगर के रूप में हुई है।