फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर में पाइप लाइन कई जगह से टूटी, सड़कों पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे में पाइप लाइन कई जगह से टूटी होने के चलते पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ दिन पहले पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन से लगातार रिसाव हो रहा है। सड़क पर बह रहा गंदा पानी पाइप लाइन के जरिये नलों में आ रहा है। यही नहीं रिसाव से सड़क पर कीचड़ पैदा हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, पवन कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जमा पानी में मच्छरों के पनपने से डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइप लाइन की मरम्मत कराई जाए और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ समझौता न हो। लोग ने कहा कि वार्ड नंबर चार में जलशक्ति विभाग की तरफ से पाईप पर लगाया वॉल भी लीक है, उसको भी ठीक किया जाए, ताकि लोगों के घरों में गंदे पानी की सप्लाई से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें