विजयपुर। प्रिंसिपल रंजीत सिंह संब्याल के मार्गदर्शन में दूरसंचार विंग के प्रशिक्षुओं के लिए पीटीटीआई विजयपुर में संचार नेटवर्किंग पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया।
इंजीनियर देव सिंह संब्याल ने आकर्षक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिये रडार सिस्टम, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और सेलुलर नेटवर्क सहित आधुनिक संचार प्रणालियों पर बहुमूल्य जानकारी साझा की। संस्थान में विभिन्न दूरसंचार पाठ्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं ने सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। सत्र के दौरान डीएसपी दविंदर गुप्ता (आउटडोर) डीएसपी खुशवंत सिंह (प्रशासन) और पीटीटीआई के इनडोर संकाय भी मौजूद थे। प्रिंसिपल रंजीत सिंह संब्याल ने अतिथि वक्ता को हार्दिक धन्यवाद दिया और इस बात पर जोर दिया कि साझा किए गए ज्ञान से अधिकारियों को उनके फील्ड ड्यूटी में बहुत लाभ होगा।