फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं ं

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पुलिस की तरफ से गांव गगोर में एक जन बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र में चल रही परेशानियों की जानकारी डीएसपी अर्जुन सिंह, विजयपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा और अन्य अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएसपी अर्जुन सिंह ने जनता को नए कानून की भी जानकारी दी और क्षेत्र के लोगों की चल रही परेशानियों को भी सुना और हल करने का आश्वासन भी दिया। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक गगोर में आयोजित की गई और इसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है। इस बैठक में पुलिस और जनता के बीच आपसी तालमेल पर जोर दिया गया ताकि पुलिस के साथ अच्छे संबंध बने रहें और जम्मू कश्मीर में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें