फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ई-रिक्शा चालक वसूल रहे मनमाना किराया, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। ई-रिक्शा चालकों की तरफ से मनमाना किराया वसूलने से लोग काफी परेशान हैं। सांबा जिला प्रशासन ने भी किराए को लेकर कोई मापदंड स्थानीय स्तर पर निर्धारित नहीं किए। इसके चलते रोजाना शहर की सड़कों पर ई रिक्शा चालक और यात्रियों में किराये को लेकर विवाद होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गणेश शर्मा, गोपाल शर्मा, संध्या कुमारी आदि ने कहा कि यातायात विभाग ने ई-रिक्शा में इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाने के निर्देश काफी पहले दिए थे, लेकिन यह व्यवस्था जिला सांबा में लागू नहीं हो पाई। किसी भी ऑटो चालक ने इसका पालन नहीं किया। यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने एआरटीओ सांबा रमेश कुमार समोत्रा से मांग की कि इस समस्या की तरफ ध्यान दिया जाए। ई-रिक्शा का किराया निर्धारित किया जाए। वहीं, एआरटीओ सांबा रमेश कुमार समोत्रा ने बताया कि जल्द ही इन ई रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इनका किराया भी निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें