संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसु के स्थानीय टैक्सी स्टैंड में बने शौचालय में पिछले कई दिनों से पानी नहीं होने के कारण टैक्सी चालकों के साथ वहां पर पहुंचने वाले यात्रियों को भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
टैक्सी चालक रोहित शर्मा व करण सिंह ने बताया कि श्राइन बोर्ड टैक्सी स्टैंड के बाहर चालकों से 40 रुपये पर्ची की फीस तो ली जाती है लेकिन सुविधा नहीं दी जा रही। शौचालय में पानी न होने के कारण हमें मजबूरन में शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। हाथ धोने तक के लिए पानी खरीदना पड़ता है। बीडीओ हेडक्वार्टर व एडिशनल इंचार्ज श्राइन बोर्ड तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। पिछले कुछ दिनों से टैक्सी स्टैंड में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। अधिकारी ने उन्हें बताया कि जहां पर से पानी आने का मुख्य स्रोत है वह सूख गया है। दूसरे स्रोत से पानी की आपूर्ति दी जाएगी।