विजयपुर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बबल गुप्ता की देखरेख में बुधवार को विजयपुर बाजार में रोष रैली निकाली गई। इस दौरान केंद्र और एलजी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता बबल गुप्ता ने कहा कि कठुआ जिले में तीन लोगों की हत्या की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद, जो पहले कश्मीर घाटी में केंद्रित था। अब खतरनाक रूप से जम्मू क्षेत्र में स्थानांतरित हो गया है। इससे सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।