पंचायत घर का उद्घाटन करते डीडीसी।
- फोटो : vijaypur news
विजयपुर। विधायक चंद्र प्रकाश गंगा और डीडीसी अध्यक्ष सांबा केशव दत्त शर्मा ने नवनिर्मित पंचायत घर को जनता को समर्पित किया। यह परियोजना लगभग 29 लाख रुपये की लागत से पूरी हुई।
विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज संस्थाओं को पहले से कहीं अधिक सशक्त बनाया है। जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पंचायतों की बुनियादी ढांचा व्यवस्था बेहद कमजोर थी और बैठकें आयोजित करने के लिए भी उचित भवन नहीं था।