फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रमिकों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खौड़ में शुक्रवार को बॉर्डर एक्शन कमेटी की तरफ से श्रम विभाग के सहयोग से जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें तहसीलदार खौड़ रंजीत सिंह और सहायक श्रम आयुक्त रेनू बाला सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के दिहाड़ीदार लोग उपस्थित रहे। उन्हें सरकार की तरफ से जारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। सचिव मजदूर यूनियन जगदीश राज शर्मा ने श्रम विभाग की तरफ से शुरू की योजनाओं पर प्रकाश डाला। अंत में बॉर्डर एक्शन कमेटी खौड़ के अध्यक्ष देविंदर सिंह ने संबोधित किया। मजदूरों की सभी समस्याओं को शिविर में रखा गया। श्रम विभाग से सभी समस्याओं को जल्द हल करने की मांग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें