फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी का प्रयास विफल, 18 गोवंश मुक्त करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। गोवंश तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान 18 गोवंश को मुक्त करवाया और वाहन जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

एएसपी एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा की देखरेख में और एसएसपी सांबा की समग्र देखरेख में टीम ने बलोल ब्रिज के पास एक ट्रक (यूपी11एटी-4952) को चेकिंग के लिए रोका। चालक ने वाहन को रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। सतर्क पुलिस दल ने वाहन का पीछा क सिडको चौक बाड़ी ब्राह्मणा के पास उसे रोक लिया। वाहन की जांच में 18 गोवंश लदे हुए पाए गए, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। बचाए गए सभी गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें