बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 10:15 से 11:20 बजे तक ग्रुप रेंजर/ग्रामीण पुलिस जम्मू के तहत एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास एसएसपी शैलेंद्र सिंह और एसआई नासिर हुसैन की निगरानी में संपन्न हुआ। ड्रिल में एसओजी सांबा (कौलपुर), बम डिटेक्शन स्क्वाड, एअसडीआरएफ सांबा, आरपीएफ बाड़ी ब्राह्मणा, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (विजयपुर), 157 टीए और पुलिस पोस्ट जीआरपी बाड़ी ब्राह्मणा सहित कुल 51 कर्मी शामिल रहे।
अभ्यास में एक मानक अनुज्ञेय आतंकवादी स्थिति का परिदृश्य तैयार कर उसे नियंत्रित किया गया और एक आतंकवादी को पकड़ने का अभ्यास भी किया गया। ड्रिल से पहले व्यापक ब्रिफिंग और अंत में डेब्रीफिंग की गई, जिसमें आपरेशन की कार्य क्षमता, एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया पर जोर रखा गया। सभी प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थितियों में अपनी भूमिकाओं तथा एसओपी का पालन करने के बारे में सजग किया गया।