अरनिया। गांव सलैहड़ में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में लूट की कोशिश के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस कार्रवाई जारी रही। लुटेरों की तलाश के लिए दिनभर पुलिस दबिश देती रही। पुलिस को मामले में अहम लीड हाथ लगी है हालांकि इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने तकनीकी आधार पर कुछ अहम सबूत जुटाए हैं। दुकान मालिक से भी और जानकारी हासिल की गई है। क्षेत्र के कई और जगह के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। पुलिस जल्द ही मामले को हल करने के लिए आश्वस्त है।
विज्ञापन
अरनिया थाना प्रभारी डीएसपी कैसर ने बताया कि लुटेरों की तलाश जारी है। मामले में कुछ तकनीकी सबूत जुटाए गए हैं। जल्द ही लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे।