फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में बिजली कटौती से भड़के लोग, रिसिविंग स्टेशन पर ताला जड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। लगातार बिजली कटौती से तंग आकर अरनिया के लोगों ने बुधवार को रिसिविंग स्टेशन का घेराव कर ताला जड़ दिया। मौके पर स्टेशन स्टाफ और ग्रामीणों के बीच बहस हुई और क्षेत्रीय जेई के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि तब तक ताला नहीं खोला जाएगा जब तक बिजली विभाग उनकी शिकायत का समाधान नहीं करेगा।
विज्ञापन

विधायक राजीव भगत ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल बिजली बहाली के लिए कहा। इसके बाद अरनिया और आसपास क्षेत्र के लगभग 10 लाइनमैन फाल्ट को ढूंढने में लग पड़े। देर शाम को बिजली बहाली होने के बाद लोगों ने रिसिविंग स्टेशन का ताला खोल दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से खासकर दो नंबर फीडर में बार-बार बिजली कटौती हो रही है जबकि एक नंबर फीडर शेड्यूल के अनुसार सामान्य चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लाइनमैन बार-बार तकनीकी खराबी को कारण बता रहे हैं पर रिसिविंग स्टेशन पर जाकर मामले की जांच करने पर समस्या केवल दो नंबर फीडर तक सीमित नजर आई। लोगों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं और तकनीकी खराबी को दूर करने की बजाय टालमटोल करते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सोनू पंडित ने कहा कि कटौती से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। रात में बच्चे और बुजुर्ग गर्मी से बेहाल हैं। इसके बावजूद विभाग समस्या का ठोस समाधान नहीं कर रहा।

प्रवीन सैनी ने भी आरोप लगाते हुए बताया कि विभाग बिल समय पर वसूलता है पर तय आपूर्ति नहीं करता। दो नंबर फीडर पर ज्यादा लोड होना भी बिजली कटौती की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें