फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिलाओं को कृषि योजनाओं की दी जानकारी, मिर्च के बीज भी वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की तरफ से स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की महिला किसानों के लिए गांव रतनाल में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न कृषि योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर का संचालन ममता देवी और बिश्नाह ब्लॉक के कृषि समन्वयक डॉ. सिमरनजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

एनआरएलएम समन्वयक की तरफ से कृषि टीम को भी आमंत्रित किया गया था। इसका नेतृत्व एईओ चक हस्सल जेपी सिंह कर रहे थे। इस दौरान एईओ चक हस्सल, जेईओ महेश शर्मा और एईए रोहित महाजन ने महिला किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की कृषि योजनाओं से अवगत कराया।
जेईओ महेश शर्मा ने विशेष रूप से एसएचजी और एफपीओ के लिए कृषि विभाग की तैयार विशेष योजनाओं पर प्रकाश डाला।
एईओ चक हस्सल की तरफ से महिला किसानों को मिर्च के उन्नत बीज वितरित किए गए। अधिकारियों ने मिर्च की खेती की पूरी प्रक्रिया भी समझाई। इसमें बुवाई से लेकर कटाई तक के टिप्स शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने योजनाओं पर गहन चर्चा की और लाभ उठाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें