फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किराएदारों की वेरिफिकेशन न करवाने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। किराएदारों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखने पर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिश्नाह पुलिस को क्षेत्र के गांव चक मुरार में मकान मालिक की तरफ से किराएदारों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान मालिक से किराएदारों की वेरिफिकेशन का रिकॉर्ड मांगा। किराएदारों को रखने के दस्तावेज मकान मालिक उपलब्ध नहीं करवा पाया। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक अजय कुमार निवासी चक मुरार बिश्नाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से कहा कि बिना पुलिस को रिकार्ड जमा करवाएं किराएदारों को रखना गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि पकड़े जाने पर मामला दर्ज किया जाता है। लिहाजा क्षेत्र के लोगों से अपील है कि किसी भी किराएदार को बिना सूचना के न रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें