अरनिया। क्षेत्र के गांव पोआल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 70 लोगों की आभा आईडी रजिस्ट्रेशन की गई है। शुक्रवार को पोआल गांव में आभा आईडी रजिस्ट्रेशन का कैंप का आयोजन किया गया। इसमें गांव के लोगों ने आभा आईडी रजिस्टर्ड करवाई। इस मौके पर लोगों से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आवश्यक दस्तावेज के रूप में लिए गए। इसके बाद आभा आईडी जनरेट की गई।
डॉक्टर शबनम ने आभा आईडी जनरेशन के बारे में लोगों को विस्तार से समझाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में आभा आईडी जेनरेशन मरीज के लिए सुविधाजनक रहेगी। इसलिए आभा आईडी रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आभा आईडी रजिस्टर्ड होने के बाद मरीज का मेडिकल रिकॉर्ड महफूज हो जाता है। इसके चलते भविष्य में किसी भी डॉक्टर को इलाज करने में आसानी होती है।