फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में 200 मरीजों की टीबी की जांच की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया के वार्ड नंबर 12 में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 200 मरीजों की टीबी की जांच की गई। 21 मरीजों के संदिग्ध पाए जाने पर छाती का एक्स-रे किया गया है। 10 मरीजों के थूक का टेस्ट किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि 2 सप्ताह से ज्यादा खांसी, थूक के साथ खून आना टीबी के प्रथम लक्षण है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायत होने पर तुरंत अस्पताल में चेकअप करवाना है। उन्होंने बताया कि टीबी का पक्का और मुफ्त इलाज है। उन्होंने बताया कि टीबी होने पर 6 महीने तक दवाई खाने और परहेज करने से टीबी से छुटकारा मिल जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य टीबी की बीमारी को भारत से खत्म करना है। उन्होंने बताया कि बीमारी को छुपाने की बजाय दिखाना जरूरी है। इससे समय रहते मरीज का इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें