फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 11000 केवी लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव महमूदपुर में 11000 केवी लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सर्वर हुसैन निवासी गांव जोगीपुरा, जिला सहारनपुर ट्रक (यूपी 11 डीटी 4063) को लेकर गांव महमूदपुर पहुंचा था।
विज्ञापन

ट्रक में फीड लदी हुई थी। फीड को उतारने के लिए जैसे ही चालक ट्रक के ऊपर चढ़कर तिरपाल को हटाने लगता है। ट्रक के ऊपर से गुजर रही 11000 केवी लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने के बाद धमाका हुआ और तार टूट कर नीचे गिर गई। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें