फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीएसएफ ने साइकिल रैली निकालकर दिया एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। बीएसएफ की 195वीं वाहिनी ने सोमवार को हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के साथ मिलकर एक भारत श्रेष्ठ भारत संदेश को बढ़ावा देने के लिए एक साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली में जवानों और छात्रों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को बढ़ावा देना था। साइकिल रैली स्कूल परिसर से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए गुजरी।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों ने भारत माता की जय, एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत के नारे लगाए। डिप्टी कमांडेंट योगिन्द्र पूनिया ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत एक सरकारी पहल है। इसका उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विविधता में एकता का जश्न मनाना हैं। यह रैली राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी। इस तरह की गतिविधियां युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगी। इस मौके पर सहायक कमांडेंट कमलजीत सिंह, निरीक्षक राजेश कुमार, राजकुमार, कार्यवाहक प्रिंसिपल गीता चौधरी, नीलम कुमारी, सतपाल रैना, विरेन्द्र सिंह, विवेक सिंह, नरेश चौधरी, सुरेन्द्र सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें