फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया के सिंबली गांव से एक रात में तीन गाय चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। सिंबली गांव से एक ही रात में तीन गाय चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके चलते गांव के लोगों में मवेशी चोरी को लेकर दहशत का माहौल है। तीनों गाय अलग-अलग जगह से चोरी हुई है। गाय चोरी के लिए टाटा मोबाइल वाहन का इस्तेमाल किया गया है। सीसीटीवी में सारी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किसान अश्वनी कुमार, कृष्ण लाल और कीमती लाल ने बताया कि मंगलवार रात को उनकी गाय चोरी हो गई। टाटा मोबाइल वाहन के जरिए मवेशी तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। किसानों ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने चाहिएं, ताकि टाटा मोबाइल वाहन का नंबर ट्रेस कर हिरासत में लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें