सांबा। कस्बे के ऐतिहासिक किले में जिला प्रशासन के सहयोग से दिव्य संस्था ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन उपायुक्त राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर एक दजर्न युवाओं ने रक्तदान किया। डॉक्टरों के दल ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में आखों, हड्डी रोग व अन्य रोगों की जांच की गई। आयुष विभाग ने निशुल्क दवा बांटी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विधि, दिव्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के सदस्य अनिल सिंह, अमर दीप सिंह, सुशांत, विक्की आदि भी मौजूद थे।