फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में सड़क हादसे में दो महिलाएं और बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। मीरां साहिब रिंग रोड के अंतर्गत शनिवार को सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिलाएं और एक बच्ची घायल हो गईं।
विज्ञापन

इनकी पहचान आरती देवी और अवंतिका के रूप में हुई है।
रिंग रोड पर सड़क किनारे तीनों घायल अवस्था में पड़ी हुई थीं। मौके पर राहगीरों ने तीनों को उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया है।
हालांकि हादसे के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं बुरी तरह से जख्मी हो गई हैं। वही बच्ची को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें