फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया अस्पताल में 10 दिन में 60 मामले डायरिया के

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया अस्पताल में डायरिया के मरीजों का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। पिछले 10 दिनों में 60 मामले डायरिया के दर्ज किए गए हैं। रोजाना स्तर पर 7 से 8 मामले अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें ज्यादातर बच्चे डायरिया की पकड़ में आ रहे हैं। बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, गैस के लक्षण मरीजों में दिख रहे हैं।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर डायरिया होने की पुष्टि कर रहे हैं। कुछ मरीजों को उनकी स्थिति के हिसाब से बड़े अस्पताल में रेफर भी किया जा रहा है।

अरनिया अस्पताल में तैनात डॉक्टर प्रेमलाल ने बताया कि रोजाना 8 से 10 मरीज डायरिया के अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इनमें उल्टी, दस्त, पेट दर्द और गैस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मौसम में बदलाव और गर्मी, उमस के कारण भी डायरिया के मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि डायरिया के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाएं। डायरिया के इलाज में देरी होने पर मरीज की जान का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें