फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दाती मां के दरबार में माथा टेक मांगी सुख समृद्धि

विज्ञापन
दाती मां के दरबार में माथा टेकते लोग। - फोटो : arnia news
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव चंगिया में दशमी पर जय दाती मां दरबार में फगेतरा बिरादरी की मेल बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर बिरादरी के लोगों ने दाती मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और सुमृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दाती मां के दरबार में पहली मेल का आयोजन हुआ है। इसके चलते लोगों की हाजिरी काफी संख्या में दर्ज की गई है। सुबह से ही लोग दाती मां के दरबार में पहुंचना शुरू हो गए थे। ऑल इंडिया महाजन फगेतरा बिरादरी की प्रबंधक कमेटी की तरफ से भक्तों के लिए उचित बंदोबस्त किए गए थे। इस मौके पर दाती मां के दरबार में बिरादरी के लोगों ने बच्चों के मुंडन की रस्म भी निभाई। नव विवाहित जोड़ों ने भी दाती मां का आशीर्वाद ग्रहण किया है। ढोल नगाड़ों के साथ लोग दाती मां के दरबार में पहुंचे।

प्रबंधक कमेटी की तरफ से लोगों के लिए लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर दाती मां दरबार प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुदेश गुप्ता ने बताया कि समस्त लोगों पर दाती मां की अपार कृपा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता दाती मां के सेवक रहे हैं। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए वह भी अपनी सेवा दाती मां के चरणों में दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दाती मां भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें